फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: पाक बॉर्डर पर IAF दिखाएगा ताकत, मिसाइल और 100 से ज्यादा फाइटर प्लेन का होगा फायर पावर डेमोस्ट्रेशन

Fri, 02 Feb 2024 05:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

भारत के हल्के लड़ाकू विमान तेजस से माइका और आर-73 मिसाइलों की फायरिंग की जाएगी। उनकी सटीकता और मारक क्षमता की जांच की जाएगी। माइका मिसाइल को राफेल कंपनी बनाती है, जबकि आर-73 वही मिसाइल है।
विज्ञापन
IAF दिखाएगा ताकत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर में स्थित एशिया की सबसे बड़ी फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना बड़ा युद्धाभ्यास करने जा रही है। इस युद्धाभ्यास का नाम 'वायु शक्ति 2024' रखा गया है। 17 फरवरी को आयोजित होने जा रहे इस दो घंटे 15 मिनट के फायर पावर डेमोस्ट्रेशन में भारतीय वायुसेना के 100 से भी ज्यादा फाइटर प्लेन समेत अन्य प्लेन हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


युद्धाभ्यास की घोषणा करते हुए भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल एपी सिंह ने बताया, भारतीय वायु सेना के तेजस, सुखोई, मिराज, जगुआर जैसे फाइटर जेट भाग लेंगे। इसके अलावा राफेल, प्रचंड, ध्रुव और रुद्र हमलावर हेलीकॉप्टर भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया, हर तीन साल में होने वाले इस युद्धाभ्यास में 77 फाइटर जेट, 41 हेलीकॉप्टर, पांच ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तीन तरह के सरफेस-टू-एयर मिसाइलें, 12 यूएवी, हवा से जमीन पर मार करने वाली प्रेसिशन और नॉन प्रेशिसन मिसाइलें, हवा से हवा में मार करने वाली गाइडेड मिसाइलें और सतह से हवा में मार करने वाली गाइडेड मिसाइलों का भी प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन



माइका और आर-73 मिसाइलों का होगा प्रदर्शन
वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल एपी सिंह ने बताया, भारत के हल्के लड़ाकू विमान तेजस से माइका और आर-73 मिसाइलों की फायरिंग की जाएगी। उनकी सटीकता और मारक क्षमता की जांच की जाएगी। माइका मिसाइल को राफेल कंपनी बनाती है, जबकि आर-73 वही मिसाइल है, जिससे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया था। इसका प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


दो घंटे 15 मिनट होगा प्रदर्शन
वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने कहा, लड़ाकू विमान राफेल, प्रचंड और अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर उन संपत्तियों में शामिल होंगे, जो पहली बार अभ्यास में हिस्सा लेंगे। पोकरण फायरिंग रेंज भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब है। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास दिन, शाम और रात में दो घंटे 15 मिनट तक चलेगा। उन्होंने कहा, 'हमने वायु शक्ति अभ्यास करने की योजना बनाई है।ताकि भारतीय एयरोस्पेस शक्ति के संचालन की पूरी स्पेक्ट्रम का प्रदर्शन किया जा सके। यह लगभग रियलेस्टिक लैंडस्केप में आयोजित किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें