फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान हाईकोर्ट का निर्देश: तीन महीने में होगा खारिया तालाब का संरक्षण और सुंदरीकरण

Thu, 26 Nov 2026 11:26 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,डीडवाना

सार

राजस्थान हाईकोर्ट ने डीडवाना के खारिया तालाब का संरक्षण और सुंदरीकरण तीन महीने में पूरा करने का निर्देश दिया है। तालाब के किनारों पर उद्यान विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान हाईकोर्ट ने डीडवाना के सालासर रोड स्थित खारिया तालाब के संरक्षण और सुंदरीकरण का काम तीन महीने के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने तालाब के किनारों पर सुंदर उद्यान विकसित करने को भी कहा है, ताकि जलस्रोत के आसपास हरियाली बढ़ाई जा सके। इसके साथ ही सभी कार्य पूरे होने के बाद हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में अनुपालना रिपोर्ट पेश करनी होगी।

जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश

न्यायमूर्ति विनीत कुमार माथुर और न्यायमूर्ति संदीप शाह की खंडपीठ ने उत्थान विधिक सहायता एवं सेवा संस्थान के अध्यक्ष सरवर खान की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। याचिका में राष्ट्रीय जल नीति 2012 का उल्लेख करते हुए खारिया तालाब के संरक्षण की मांग की गई थी।

विज्ञापन

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि खारिया तालाब वर्षा जल संचयन का महत्वपूर्ण स्रोत है। ऐसे में जलस्रोत को प्रदूषण से बचाने और उसका संरक्षण करना जरूरी है।

तालाब में जाने वाले सीवरेज कनेक्शन काटे

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि तालाब के पानी को दूषित होने से बचाने के लिए उसमें जाने वाले सभी सीवरेज कनेक्शन काट दिए गए हैं। तालाब की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी निर्माण और सुंदरीकरण के काम के टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं।

तीन महीने बाद देनी होगी अनुपालना रिपोर्ट

सरकार की ओर से दी गई जानकारी को रिकॉर्ड पर लेते हुए हाईकोर्ट ने संरक्षण, चहारदीवारी निर्माण और सुंदरीकरण समेत सभी कार्य तीन महीने में पूरे करने का निर्देश दिया। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि तय समयसीमा पूरी होने के बाद हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में अनुपालना रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दाखिल करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें