फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan High court: रीट पेपर लीक मामले की नहीं होगी सीबीआई जांच, भाजपा को लगा झटका

Thu, 24 Feb 2022 07:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

रीट मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं। गुरुवार को इन सभी याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। एसओजी को चार सप्ताह में जांच की प्रगति रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर हाईकोर्ट ने रीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को देने से इंकार कर दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं। इन सभी याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। गुरुवार को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी ने सरकार को मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं। एसओजी को चार सप्ताह में जांच की प्रगति रिपोर्ट कोर्ट रूम में सौपने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट का फैसला एबीबीपी के साथ भाजपा के लिए भी एक बड़ा झटका है। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट के फैसले का एबीवीपी ने स्वागत किया है। उसका कहना है कि रीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर एक जनहित याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की थी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एसओजी से पूरी जांच रिपोर्ट मांगी है। अगर जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी नजर आई तो 42 दिनों के बाद हाईकोर्ट एसआईटी का गठन करेगी, फिलहाल एसओजी मामले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी करेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें