फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: स्वास्थ्य मंत्री बोले- जांच बढ़ने से संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रहा इजाफा

Thu, 09 Jul 2020 10:23 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी पर कहा कि प्रदेश में पहले के मुकाबले प्रतिदिन होने वाली जांच की संख्या बढ़ी है और यही वजह है कि संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों की असावधानी के कारण भी संक्रमण बढ़ा है। कुछ लोगों को लगता है कि कोरोना वायरस संकट खत्म हो गया है और वे लापरवाही बरत रहे हैं। नतीजन संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की दर में पिछले दिनों की तुलना में गिरावट आई है।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह तक प्रतिदिन औसत 15 हजार लोगों की जांच की जा रही थीं। अब विभाग लगभग 20 हजार लोगों की जांच प्रतिदिन कर रहा है। इसी कारण संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं। मंत्री ने कहा कि जिन जिलों में संक्रमण का प्रसार ज्यादा हो रहा है, उनमें विशेषज्ञ दलों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अलवर एवं पाली जिले में संक्रमण से उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत इससे बचाव, रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य स्तरीय दल भेजे गए हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि जो लोग घर पर और संस्थागत पृथकवास में रह रहे हैं, उनकी भी जांच करने की योजना विभाग बना रहा है, ताकि उनकी पूरी निगरानी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें