फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: राज्यपाल कल्याण सिंह ने की पिछली भाजपा सरकार की आलोचना

Thu, 17 Jan 2019 04:42 PM IST
अमित मंडल भाषा, जयपुर

सार

  • राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने दिया अभिभाषण
  • कहा- पिछली भाजपा सरकार में आर्थिक विकास दर घटा
  • कर्ज का बोझ बढ़ने व प्रति व्यक्ति आय घटने की बात कही
  • वर्तमान कांग्रेस सरकार के लिए प्राथमिकताएं रेखांकित की
विज्ञापन
rajasthan governor kalyan singh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने विधानसभा के पहले सत्र में अपने अभिभाषण में पिछली भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार केवल पहले की सरकारों की गलतियां ही निकालती रही। उनके अभिभाषण में मौजूदा कांग्रेस सरकार की विभिन्न क्षेत्रों के लिए 100 दिन की प्राथमिकताओं को भी रेखांकित किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कर्ज के बोझ में बढ़ोतरी और आर्थिक विकास दर में गिरावट के लिए पिछली भाजपा सरकार को निशाना बनाया। उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा कि इसके कारण सालाना औसत आर्थिक वृद्धि दर 2014-15 से 2017-18 के दौरान घटकर 7.19 फीसदी रह गई। यह दर 2009-10 से 2013-14 के बीच 8.16 फीसदी थी।

उन्होंने कहा कि रह प्रति व्यक्ति आय में औसत वृद्धि 2009-10 से 2013-14 में 14.95 फीसदी थी जो 2014-15 से 2017-18 के दौरान घटकर 9.68 फीसदी रह गयी।

बढ़ी हुई कृषि विकास दर को वसुंधरा सरकार ने गिराया

राज्यपाल ने बुधवार को अपने अभिभाषण को सदन के पटल पर रखा। उनके अभिभाषण के अनुसार कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 2008-09 में 4.19 फीसदी थी जो 2013-14 में बढ़कर 8.94 फीसदी हो गई थी, लेकिन पिछली वसुंधरा राजे सरकार की गलत नीतियों के चलते यह दर 2017-18 में घटकर 3.95 फीसदी रह गई।

विज्ञापन


राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य पर कर्ज में बढोतरी के लिए भी वसुंधरा राजे सरकार पर निशाना साधा। अभिभाषण के अनुसार राज्य पर कुल देनदारियां 2013-14 में 1.29 लाख करोड़ रुपये थीं जो 2018-19 में 3.08 लाख करोड़ रुपये(अनुमानित) हो गई हैं। राज्यपाल ने इसके लिए पिछली सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन और संकुचित दृष्टिकोण को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें