फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को और समय देने की राजस्थान सरकार की याचिका खारिज

Thu, 01 Oct 2020 02:50 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान उच्च न्यायालय - फोटो : Social media
विज्ञापन

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें राज्य में नवनिर्मित छह नगर निगमों के चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। जस्टिस इंद्रजीत महंती और जस्टिस प्रकाश गुप्ता की खंडपीठ ने इस साल 31 अक्तूबर को होने वाले निकाय चुनावों को अगले साल 31 मार्च को कराने का आग्रह ठुकरा दिया।

विज्ञापन


पीठ ने सरकार को यह चुनाव 31 अक्तूबर तक ही कराने का निर्देश देते हुए कहा कि जब पंचायत चुनाव आसानी से हो सकते हैं, तो निकाय चुनावों को नहीं टाला जा सकता। दरअसल जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के चुनाव नवंबर 2019 में ही हो जाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने उन्हें बांट कर छह नगर निगम बना दिए। पहले वार्डों के परिसीमन के कारण और बाद में कोरोना के कारण चुनाव टाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें