फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बेखौफ बदमाशों ने दो पुलिसवालों को मारी गोली, मौके पर मौत

Sun, 07 Oct 2018 02:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
विज्ञापन
बदमाशों की गोली का निशाना बने थाना अधिकारी मुकेश कानूनगो
विज्ञापन

राजस्थान के शेखावटी इलाके में शनिवार रात को बेखौफ बदमाशों ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिससे कि पूरा पुलिस महकमा हिल गया है। सीकर जिला के फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बेसवा गांव के पास शनिवार देर रात को बदमाशों ने फतेहपुर थाना अधिकारी मुकेश कानूनगो व कांस्टेबल राम प्रकाश को गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत पर ही हो गई।

विज्ञापन


घटना बेसवा गांव के पास घटी। पुलिस को सूचना मिली थी कि शातिर बदमाश अजय चौधरी और उसके कुछ साथी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए गाड़ी से जा रहे हैं। इसकी सूचना पर फतेहपुर कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कानूनगो और कांस्टेबल रामप्रकाश ने दोनों अपराधियों का पीछा किया। बेसवा के पास बदमाशों ने थानाधिकारी और कांस्टेबल को गोली मार दी।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने रविवार को बताया कि सूचना मिलने पर एक पुलिस दल बदमाश अजय चौधरी और उसके कुछ साथियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान बेसवा के पास एक बोलेरो में सवार चौधरी और उसके चार अन्य साथियों ने थानाधिकारी मुकेश कानूनगो और कांस्टेबल रामप्रकाश को गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर तेजपाल सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीकर जिला सहित झुंझुनू और चूरू जिलों के आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि थानाधिकारी और कांस्टेबल के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने सीकर जिले सहित आसपास के जिलों झुंझुनू और चूरू में नाकाबंदी करवाई हुई है। फिलहाल आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें