फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: नदी में तेज बहाव होने से पुल पार करते वक्त चार लोग बहे, दो को बचाया गया, दो लापता

Sun, 16 Aug 2020 03:18 PM IST
देव कश्यप एएनआई, टोंक
विज्ञापन
टोंक में नदी का बहाव तेज होने की वजह चार लोग बह गए - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के टोंक जिले के पीपलू क्षेत्र में शनिवार को सोदरा नदी का बहाव तेज होने की वजह से पुल पार करते वक्त चार लोग नदी में बह गए। मिली जानकारी के अनुसार, पीपलू उपखंड के जवाली गांव के पास तेज धारा में बहा एक बुजुर्ग तैर कर जैसे-तैसे जान बचाने में कामयाब रहा, जबकि एक अन्य व्यक्ति को वहां मौजूद कुछ लोगों ने डूबने से बचा लिया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पीपलू थाना पुलिस के अलावा एसडीएम पीपलू रवि वर्मा और टोंक से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कई घंटे की खोजबीन के बाद भी बहे अन्य दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया। एसडीएम रवि वर्मा ने बताया कि हेमराज गुर्जर और हेमराज बलाई बाइक पर सवार हो नदी को पार कर रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों उफनती नदी में गिर गए और तेज बहाव में बह गए।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने हेमराज गुर्जर को बचा लिया, लेकिन हेमराज बलाई का अभी तक पता नहीं चल सका है। एसडीएम वर्मा के अनुसार इसी दौरान एक अन्य घटना में बकरियां लेकर बहाव में उतरे पिता और पुत्र भी पानी में बह गए। बाद में पिता नंदा बलाई तैरकर बाहर आ गए, लेकिन उनका बेटा राजेश बह गया, जिसका अभी तक कहीं पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें