फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का जश्न : 35 साल बाद घर में जन्मी बिटिया, स्वागत के लिए बुक करा दिया हेलिकॉप्टर

Thu, 22 Apr 2021 09:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

ऐसे देश में जहां अभी भी कई परिवारों में लड़के के जन्म की कामना की जाती हो, राजस्थान के एक परिवार ने नवजात  बिटिया का शानदार स्वागत किया है। इस मौके पर परिवार ने नवजात के घर में स्वागत के लिए एक हेलिकॉप्टर ही बुक कर डाला। इस परिवार में 35 साल बाद कीसी लड़की का जन्म हुआ है।

विज्ञापन


हनुमान प्रजापत की पत्नी चुकी देवी ने पिछले महीने राज्य के नागौर जिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। अस्पताल से बिटिया को उसकी मां के घर ले जाया गया था। वहीं, हाल ही में बिटिया और उसकी मां जब घर वापस लौटने लगे तो उन्होंने यह 40 किमी की दूरी हेलिकॉप्टर से तय करने का फैसला किया।

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार हेलिकॉप्टर बुक कराने में करीब 4.5 लाख रुपये का खर्चा आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हनिमान प्रजापत ने बताया कि यह उनके पिता मदनलाल कुम्हार का विचार था जो अपनी पोती रिया का जन्म शानदार तरीके से मनाना चाहते थे।
विज्ञापन


हनुमान प्रजापत ने कहा कि लड़कों और लड़कियों के बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए बल्कि दोनों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होने कहा, आम तौर पर देखते हैं कि लोग लड़की के जन्म पर उत्सव नहीं मनाते। ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं अपनी बेटी को पढ़ाऊंगा और उसके सपने पूरे करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें