फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तीर चलाकर राजे बोलीं- कोई लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं, प्रदेश में बदलाव होगा, देखें तस्वीरें

Sun, 05 Feb 2023 08:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नया टापरा दौलतपुरा से डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम तक पैदल यात्रा की और हरि मंदिर में पूजा की। पैदल यात्रा के दौरान उन्होंने मेले में चूड़ियां भी खरीद कर पहनीं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने चलाया तीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मावजी और काली माता की तस्वीर भी खरीदीं। मेले में एक आदिवासी महिला के आग्रह पर तीर-कमान भी चलाया और कहा- कोई लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं। अपने कार्यकाल में निर्मित संत मावजी महाराज का पैनोरमा देखा। बृह्मा,शिव और वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए। फिर राजे ने कहा कि राजस्थान में बदलाव होगा और वागड़ सहित हर क्षेत्र में जो भी काम शेष में रहे वो पूरे करवाएंगे।

विज्ञापन




मावजी ने कोरोना जैसी महामारी के लिए 300 साल पहले चौपड़े में लिखा
पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने वागड़ सहित प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मावजी महान संत ही नहीं विश्व के सर्वश्रेष्ठ भविष्यवक्ता थे। चौपड़ों में लिखी जिनकी हरेक भविष्यवाणी आज सच हो रही है। मावजी ने कोरोना जैसी महामारी के लिए 300 साल पहले ही अपने चौपड़े में लिख दिया था कि पृथ्वी पर ऐसे भयंकर प्रकोप होंगे, जिससे नगर- बाजार सब वीरान और सुनसान हो जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


दोबारा सेवा करें
बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज ने वसुंधरा राजे को आशीर्वाद दिया और कहा कि ईश्वर से कामना है कि यहां धाम में दोबारा आकर सेवा करें। उन्होंने कहा कि वसुन्धरा का वागड़ क्षेत्र से विशेष लगाव है।

35 जगह स्वागत
इससे पहले उदयपुर एयरपोर्ट पर  राजे का जोरदार स्वागत हुआ।उदयपुर से बेणेश्वर धाम तक करीब 35 जगह स्वागत हुआ।लोग उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े।



ये नेता रहे मौजूद
सांसद अर्जुन मीणा, कनकमल कटारा, विधायक दीप्ति माहेश्वरी, धर्मनारायण जोशी, ललित अस्तवाल, अर्जुन जीनगर, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष शांति लाल चपलोत, पूर्व मंत्री हरी सिंह रावत, पूर्व विधायक नाना लाल आहारी, उदयपुर मेयर गोविन्द सिंह टाक, विधायक समा राम गरसिया, गोपी चंद मीणा,अमृत मीणा, हरेंद्र नीनामा, कैलाश मीणा, भाजपा जिलाअध्यक्ष प्रभु पण्ड्या, पूर्व सांसद हर्ष वर्धन सिंह, मान शंकर निनामा, पूर्व मंत्री भवानी जोशी सहित कई नेता शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें