फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बिजली विभाग की लापरवाही, एक किसान को मिला 3.71 करोड़ रुपये का बिल

Wed, 09 Sep 2020 11:29 AM IST
देव कश्यप एएनआई, जयपुर
विज्ञापन
पीड़ित किसान और भाजपा नेता गुलाब चंद कटारिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। उदयपुर में एक किसान को 3.71 करोड़ रुपये का बिजली बिल भेजा गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को कहा कि 'मेरे पास गिंगला से एक किसान पेमाराम ने बिल भेजा है। उस किसान को 3,71,61,507 का बिल आया है। राजस्थान में हजारों लोगों के बिल लाखों रुपये से अधिक के आए हैं।'

विज्ञापन

 

वहीं, इस मामले में विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर एनएल सलवी ने बताया कि 'इस मामले की जानकारी जैसे ही सहायक अभियंता को हुई उन्होंने तुरंत इसमें सुधार कर दिया। किसान को 6,400 रुपये का वास्तविक बिल दे दिया गया है। सलवी ने बताया कि कंप्यूटर में सर्वर डाउन होने से डबल फीडिंग होने या लिपिकीय गणना की वजह से गलती हुई थी।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें