फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : सीपी जोशी को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम पर जातिगत टिप्पणी का मामला

Sat, 24 Nov 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाथद्वारा
विज्ञापन
डॉ सी पी जोशी
विज्ञापन

नाथद्वारा रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस नेता सीपी जोशी को नोटिस भेजा है। ये नोटिस 21 नवंबर को जोशी द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी पर भेजा गया है। नाथद्वारा रिटर्निंग अधिकारी ने जोशी को जवाब देने कि लिए कल 11 बजे तक समय दिया है। कांग्रेस नेता सीपी जोशी नाथद्वारा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के प्रचार के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. सीपी जोशी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि उन्हें यह अधिकार किसने दिया की वो बताएं कि कांग्रेसी हिंदू नहीं हैं। जोशी ने कहा कि अगर धर्म के बारे में कोई जानता है तो वो पंडित और ब्राह्मण ही हैं। 

उन्होंने कहा, "वो कहते हैं कि एक कांग्रेसी हिंदू नहीं हो सकता। उन्हें ऐसे प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार किसने दिया? क्या उन्होंने कोई विश्वविद्यालय खोला है?" 
विज्ञापन


सीपी जोशी ने इस सभा में आगे कहा, "उमा भारती एक लोधी हैं और वो हिंदू धर्म की बात करती हैं। मोदी जी हिंदू धर्म की बात करते हैं। सिर्फ ब्राह्मण ही हैं जो इसके बारे में बात नहीं करते। देश को भ्रमित किया जा रहा है। धर्म और शासन दो अलग-अलग चीजें हैं। हर किसी को अपने धर्म के पालन का अधिकार है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें