फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में भाजपा ने काटे 30 से ज्यादा विधायकों के टिकट, काम आएगा नए चेहरों पर भरोसा?

Mon, 12 Nov 2018 04:35 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वसुंधरा राजे (फाइल फोटो)
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा ने 200 में से 131 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस सूची में 12 महिलाएं, 32 युवा, 17 अनुसूचित जाति, 19 अनुसूचित जनजाति वालों को टिकट दिया गया है। लेकिन क्या इतने भर आंकड़ों से टिकट बंटवारे की पूरी तस्वीर उभरती है? जवाब न में है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा ने मौजूदा 38 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। यानी इस सूची के लिहाज से 131 में से करीब 30 फीसदी सीट ऐसी हैं जिन पर वो विधायक नजर नहीं आएंगे जो बीते 5 साल तक जनता को दिखाई दिए हैं। 

जिन सीटों पर पार्टी ने नाम बदले हैं उनमें नागौर, प्रतापगढ़, बाड़मेर, बयाना, खेतड़ी, मुंडावर, मनोहरथाना, अलवर शहर, किशनगढ़, डीग, मंडावा, नसीराबाद, पिलानी, कोलायत, सादुलपुर, सूरतगढ़ जैसी सीटें शामिल हैं। 
विज्ञापन


पार्टी ने अलवर से बनवारी लाल सिंघल का टिकट काट दिया है। सिंघल दो बार विधायक रह चुके हैं। इस सीट से भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा को मौका दिया गया है। मनोहरथाना से विधायक कंवरलाल मीणा का टिकट काट दिया गया है।

भाजपा की इस सूची में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम शामिल नहीं है। नागौर से मौजूदा विधायक हबीब-उर-रहमान का टिकट कट गया है। सरकार में मंत्री सुरेंद्र गोयल और कैबिनेट दर्जा प्राप्त सुंदर लाल भी अपनी-अपनी सीटों से चुनावी मैदान में नजर नहीं आएंगे।

बाड़मेर सीट से पार्टी ने लोकसभा सांसद कर्नल सोनाराम पर भरोसा जताया है। इस सीट पर 2013 में डॉ. प्रियंका चौधरी को टिकट दिया गया था लेकिन वो हार गईं। अब बाड़मेर पर जीत दिलाने का दारोमदार 73 साल के कर्नल सोनाराम पर होगा। वहीं, वसुंधरा राजे अपनी पारंपरिक सीट झालरापाटन सीट से जोर आजमाइश करेंगी। 
विज्ञापन


राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें