फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Elections 2023: सवाईमाधोपुर में 'सत्ता का संग्राम', चिकित्सा, शिक्षा और विकास पर नेताओं ने दिया जवाब

Fri, 03 Nov 2023 08:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के होने वाले रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को सवाईमाधोपुर में 'सत्ता का संग्राम' हुआ, जहां नेताओं से सवाल-जवाब किए गए।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 को कवर करने के लिए अमर उजाला का रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सवाईमाधोपुर पहुंचा। इस दौरान राजनेताओं से सवाईमाधोपुर वासियों के किस मुद्दे को लेकर क्या कदम उठाएंगे आदि सवाल पूछे गए। राजनीतिक दलों के पास वोट मांगने को लेकर क्या ठोस कारण हैं, किस वजह से वे चुनाव में खड़े हुए हैं। इन सवालों के जवाब देते हुए अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने जनता के सवालों के जवाब दिए। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जनता उन्हें ही क्यों वोट दें।
विज्ञापन





अमर उजाला से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला सचिव सतीश जैन ने कहा कि शहर की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों जिम्मेदार हैं। 25 सालों से नगर परिषद में बीजेपी का राज था। पिछले चार साल से कांग्रेस का राज है। बीजेपी के शासन में उनके सभी नगर परिषद अध्यक्ष भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए। उन्होंने ऐसी कोई चीज नहीं छोड़ी जिसे खाया नहीं। वही कांग्रेस साथ भी चल रही है। नया जिला अध्यक्ष बनाया गया, वो भी जेल चला गया। आप नेता ने कहा कि हमारा रोडमैप है विकास की बात करना और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाना।

वहीं, भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां गलत हैं। भ्रष्टाचार के मामले में भी बहुत ही कुछ है। बीजेपी पर उनके कुछ प्रतिशत आरोप ठीक हैं। लेकिन इतने भारी आरोप ठीक नहीं है। करीब 125 विपक्षी नेताओं पर ईडी की कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि देखिए अगर 125 भी हैं या 500 भी हैं ये तो हैं तो दोषी। ये डरते क्यों हैं। सत्ता पक्ष के नेताओं पर कार्रवाई नहीं होती, ये केवल विपक्ष का आरोप है। लिखित में दीजिए न किसने मना किया है। जो सही है, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें