फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनावः जयपुर में श्री राजपूत करणी सेना करेगी रैली

Thu, 25 Oct 2018 08:39 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
MAHIPAL SINGH MAKRANA (FILE PHOTO)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में अपनी आगामी रणनीति तय करने के उददेश्य को लेकर श्री राजपूत करणी सेना जयपुर में हुंकार रैली करने जा रही है। विद्याधर नगर स्टेडियम में शनिवार को होने वाली इस रैली में जयपुर संभाग के राजपूत शामिल होंगे।
विज्ञापन


रैली की जानकारी देते हुए सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसके साथ जाना है, किसको सपोर्ट करना है, ये तय किया जाएगा, उन्होनें कहा कि रैली में क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिबावा जडेजा भी शामिल होंगी।

मकराना ने आनंदपाल केस पर सरकार को घेरते हुए कहा कि आनंदपाल केस में बेवजह राजपूतों को फंसाया गया। 12 हजार लोगों पर मुकदमें दर्ज किए गए। इसके बाद सरकार ने गलत अफवाह फैलाकर बताया कि वो मुकदमें वापस ले रही है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि अधिकारियों की लेटलतीफी के चलते मुकदमें अब वापस नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकराना ने कहा कि सरकार पहले ही नहीं चाहती थी कि वो ये मुकदमें वापस हो, अब ये सच सामने आ गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें