फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: जेपी नड्डा कल आएंगे जैसलमेर, बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे आम जनसभा

Fri, 17 Nov 2023 10:21 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Rajasthan Election 2023: 18 नवंबर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसलमेर आएंगे। बता दें कि यहां वो बीजेपी उम्मीदवार छोटू सिंह भाटी के पक्ष में आम जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि नड्डा पहले 17 नवंबर को जैसलमेर आने वाले थे, मगर उनकी यात्रा किसी कारण से स्थगित हो गई थी। मगर वे अब कल शनिवार को जैसलमेर आ रहे हैं।
विज्ञापन
जैसलमेर आएंगे जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 नवंबर शनिवार को जैसलमेर आएंगे। वे जैसलमेर के हनुमान चौराहे पर बीजेपी उम्मीदवार छोटू सिंह भाटी के पक्ष में आमजन सभा को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा के यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शारदा ने बताया कि हनुमान चौराहे पर शनिवार को दोपहर 2 बजे चुनावी सभा का आयोजन होगा। इस सभा की तैयारियों को लेकर सभी बीजेपी पदाधिकारियों को निर्देश देकर कार्यभार सौंपे गए हैं।

17 नवंबर को जैसलमेर आने वाले थे नड्डा

बीजेपी जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शारदा ने बताया कि नड्डा पहले 17 नवंबर को जैसलमेर आने वाले थे, मगर उनकी यात्रा किसी कारण से स्थगित हो गई थी। मगर वे अब कल शनिवार को जैसलमेर आ रहे हैं। उनकी यात्रा को लेकर जैसलमेर बीजेपी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में हनुमान चौराहे पर जुटने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें