फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के बागी विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी बेरवा छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Thu, 16 Nov 2023 10:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस पार्टी के निष्कासन का जवाब देते हुए खिलाड़ी लाल बेरवा ने कहा- मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र से मैं नहीं, जानता चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के बसेड़ी विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी खिलाड़ी लाल बेरवा को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के इस फैसले को लेकर बेरवा ने कहा कि कांग्रेस उनके दिल और मन में बसती है। जनता की भावनाओं की कद्र करने की वजह से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।  

विज्ञापन

 
बेरवा ने कहा- कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। एमएलए और एमपी कांग्रेस की बदौलत ही बन पाया था। जनता की भावनाओं को देखते हुए चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने टिकटों का वितरण गलत तरीके से किया था। जनता की भावनाओं की कद्र कर चुनाव लड़ रहा हूं।  आज भी उनके मन में कांग्रेस बसी हुई है। आगे भी कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे।

खिलाड़ी लाल बेरवा ने कहा- बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र से मैं नहीं, जानता चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी के निष्कासन का जवाब देते हुए कहा मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जनता का प्यार मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय सर्वदलीय व्यक्ति होता है। 5 साल तक जनता के बीच में रहकर सेवा करूंगा और काम करता रहूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें