फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: चाय पर चर्चा करते हुए बारांवासियों ने कहा- पेयजल गंभीर समस्या, यहां कोई भी उद्योग नहीं

Sat, 04 Nov 2023 09:11 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

Rajasthan Election 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज यानी चार नवंबर को राजस्थान के बारां जिले में पहुंचा है। यहां सुबह-सुबह चाय की चुस्कियों के साथ लोगों ने विकास और अपनी समस्याओं पर खुलकर राय व्यक्त की। आइए जानते हैं लोग क्या बोले।
विज्ञापन
बारां में चाय पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला का चुनावी रथ शनिवार को बारां में पहुंचा। यहां पर लोगों ने अमर उजाला के साथ सरकार और विकास सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही लोगों ने सरकार से क्या अपेक्षाएं की और क्या हुआ, इस पर भी राय व्यक्त की।

विज्ञापन


चाय पर चर्चा करते हुए व्यापार उद्योग के विशनु कुमार साबू ने बताया, बारां जिला 1991 में बना था, लेकिन तब से लेकर अब तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ। बारां की तीस प्रतिशत जनसंख्या आरओबी के पास रहती है, जो अभी तक बन रहा है।

उन्होंने बताया, प्रताप चौक बारां का दिल है, उसके बावजूद भी यहां विकास नहीं है। बारां में मंडी के लिए कोई उचित स्थान चुनना चाहिए, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हुआ है। सड़क की स्थिति गंभीर बनी हुआ है, बारां किसी भी तरह से जिला लगता ही नहीं है। बारां में कोई उद्योग नहीं है और न ही बन रहा है। बारां में पानी की भी कमी है।
विज्ञापन




एडवोकेट रवींद्र ने बताया, यहां बारिश होने पर पानी भर जाता है। यहां पेयजल की स्थित खराब है, पानी के अंदर फ्लोराइड बहुत ज्यादा है। ये पानी पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। सीवरेज पड़े हुए हैं, पैसा सरकार खर्च की है, लेकिन पानी सही नहीं हुआ है। यहां ट्रैफिक की प्रापर व्यवस्था नहीं है।

वहीं, चर्चा के दौरान मौजूद अन्य लोगों ने मंडी, सड़क और पानी को लेकर होने वाली समस्याओं को बताया। साथ ही कहा कि सरकार को जल्द से जल्द कोई व्यवस्था करनी चाहिए। 
विज्ञापन



  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें