फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी हर भाषण से पहले भारत माता की जय बोलते हैं, तो किसानों को कैसे भूल गए : राहुल गांधी

Tue, 04 Dec 2018 04:32 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, अलवर
विज्ञापन
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हल्ला बोल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में चुनावी प्रचार से सियासी पारा चढ़ गया है। राजस्थान के अलवर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी हर भाषण से पहले भारत माता की जय कहते हैं इसकी बजाए उन्हें अंबानी, चौकसी, ललित मोदी की जय बोलनी चाहिए क्योंकि उन्हें किसानों की चिंता नहीं है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने अलवर में आयोजित चुनावी सभा में कहा, "मोदी जी हर भाषण से पहले भारत माता की जय कहते हैं इसकी बजाए उन्हें अनिल अंबानी की जय, मेहुल चौकसी की जय, ललित मोदी की जय बोलना चाहिए। अगर आप भारत माता की बात करते हैं तो आप हमारे किसानों को कैसे भूल सकते हैं।" 

विज्ञापन



राहुल ने कहा कि देशभर में किसान परेशान है, उनका कर्जा माफ नहीं हुआ। भारत कृषि पर आधारित देश है, यह किसानों का देश है। कांग्रेस की नीयत साफ है।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बनने के 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्जा माफ करेंगे। इसके साथ ही राहुल ने कहा कि हर जिले के हर ब्लॉक में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे, जिससे किसानों को बहुत फायदा होगा। 
विज्ञापन


इससे पहले राहुल ने नोटबंदी को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी काले धन को सफेद करने की लड़ाई थी। 

राहुल ने कहा कि प्रदेश में अशोक गहलोत की सरकार के समय प्रदेश में मुफ्त में दवा दी गई। यह योजना भाजपा सरकार के आते ही बंद कर दी गई। 

राहुल गांधी ने कहा, "नरेंद्र मोदी जी अपने भाषणों में कभी भी राफेल सौदे का जिक्र नहीं करते हैं। उन्हें डर है कि अगर वे इस मुद्दे पर बोलेंगे तो जनता चिल्लाने लगेगी 'चौकीदार चोर है।' 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें