फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना दरिंदा: पत्नी दहेज नहीं लाई तो दोस्तों से कराया रेप, प्राइवेट पार्ट में लगाया मिर्च और झंडू बाम

Wed, 30 Jun 2021 10:03 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

महिला दहेज नहीं लाई तो पति ने अपने दोस्तों से उसका रेप कराया। विरोध जताने पर आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया और झंडू बाम भी लगा दिया। पीड़िता ने पुलिस थाने में रोते-रोते आपबीती सुनाई तो पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। दरअसल, यहां रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी पर अत्याचार की इंतहा कर दी। बताया जा रहा है कि उनकी शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी। महिला दहेज नहीं लाई तो पति ने अपने दोस्तों से उसका रेप कराया। विरोध जताने पर आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया और झंडू बाम भी लगा दिया। पीड़िता ने पुलिस थाने में रोते-रोते आपबीती सुनाई तो पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। 

विज्ञापन

दो दिन तक दोस्तों से कराया दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने 26 से 28 जून तक उसे बंधक बनाकर रखा। उस दौरान उसके पति ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध जताया तो दोनों आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी। इसके बाद महिला के गुप्तांग पार्ट पर बाम भी लगा दिया। इसके अलावा कई गंदी हरकतें कीं।

छह महीने पहले हुई थी शादी

पीड़िता के मुाबिक, उसकी शादी 14 जनवरी 2021 को हुई थी। इसका पति मार्बल फिटिंग का कारीगर है, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही वह उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उससे तीन लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। 

पिता ने समझाया तो होने लगे अत्याचार

महिला ने बताया कि दहेज की मांग और प्रताड़ना की जानकारी उसने अपने पिता को दी। वह पीड़िता की ससुराल आए और सभी लोगों को समझाया। इसके बाद 26 जून को महिला का पति अपने एक दोस्त के साथ घर पर आया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर पहले मिर्च और बाद में झंडू बाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि जुल्म की इंतहा से पीड़िता बेहोश हो गई। ऐसे में आरोपी ने कई लोगों के सामने अपनी पत्नी को परोस दिया। 
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने भाई-भाभी को दी, जो उसे पुलिस थाने ले गए। बसेड़ी थाना पुलिस ने बताया कि महिला का मेडिकल करा लिया गया है। उसके ससुराल वालों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें