फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: धौलपुर मंडी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; दुकानदारों में अफरा-तफरी

Thu, 15 Oct 2026 03:09 PM IST
धौलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर शहर की फल मंडी में प्लास्टिक पाइपों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया और कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
धौलपुर मंडी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर की शहर की फल मंडी में गुरुवार को प्लास्टिक पाइपों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने से आसपास के इलाके में हलचल मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। निहालगंज थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन


मंडी में मची अफरा-तफरी
फल मंडी में आग की लपटें उठती देख व्यापारियों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं को देखते हुए कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। मंडी में रखे प्लास्टिक पाइप आग की चपेट में आ गए। प्लास्टिक जलने से उठे काले धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में भी लोगों की चिंता बढ़ गई।

आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी 
आग लगने की सूचना मिलने पर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए। वहीं, निहालगंज थाना पुलिस और यातायात पुलिस के जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति संभाली। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद मंडी में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धौलपुर जेल में हिस्ट्रीशीटर का तांडव: जेल प्रहरी से मारपीट कर हाथ में काटा, 21 मामलों में नामजद है आरोपी
विज्ञापन


निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी सामने नहीं आया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने और नुकसान का आकलन होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें