फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM गहलोत बोले: लाभार्थी उत्सव के रूप में मनाया जाएगा राजस्थान दिवस, एक भी व्यक्ति सुरक्षा से वंचित ना रहे

Wed, 29 Mar 2023 08:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेशभर में 30 मार्च गुरूवार को राजस्थान दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में दोपहर 12 बजे राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित किया जाएगा। साथ ही सभी जिला मुख्यालयों और ब्लॉक मुख्यालयों पर भी राजस्थान दिवस समारोह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर इस बार राजस्थान दिवस समारोह लाभार्थी उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार ने पिछले 4 सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, उद्योग, महिला और बाल विकास, युवा कल्याण सहित सभी क्षेत्रों में समग्र विकास के साथ प्रदेश के हर व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। सामाजिक सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता के तहत ही राजस्थान दिवस समारोह को लाभार्थी उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

इंदिरा रसोई योजना 'कोई भूखा न सोए' का संकल्प साकार कर रही
गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में संचालित इंदिरा रसोई योजना ‘कोई भूखा न सोए‘ का संकल्प साकार कर रही है। इसी तरह कोई व्यक्ति इलाज के अभाव में कष्ट न पाए, इस मानवीय सोच के साथ राज्य सरकार स्वास्थ्य का अधिकार लेकर आई है। 
विज्ञापन


चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, हर माह न्यूनतम 1 हजार रूपए पेंशन, ओपीएस, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, मात्र 500 रुपए में 76 लाख परिवारों को गैस सिलेंडर, हर परिवार को 100 यूनिट निःशुल्क बिजली, किसानों को 2 हजार यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली, अन्नपूर्णा राशन किट जैसे निर्णय सामाजिक सुरक्षा की दिशा में बडे़ कदम हैं। हमारा ध्येय है कि एक भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा से वंचित नहीं रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें