सूखे से जूझ रहे राजस्थान में आईपीएल मैच कराए जाने के फैसले पर राजस्थान हाईकोर्ट ने नाराजगी जतायी है। कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि सूखे से जूझ रहे राजस्थान में आईपीएल 2016 के मैच क्यों आयोजित किए जा रहे हैं, जहां की स्थिति महाराष्ट्र से भी खराब है?
इस मामले में सरकार को 27 अप्रैल तक कोर्ट को जवाब देना है। साथ ही कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग को भी इस मामले पर नोटिस जारी किया है।
गौरतलब है कि बांम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई को महाराष्ट्र में तीस अप्रैल के बाद होने वाले सभी आईपीएल मैचों को प्रदेश से बाहर कराने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद मुंबई इंडियंस टीम ने जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड चुना है। वहीं पुणे सुपरजाइंट ने शाखापट्टनम के स्टेडियम को होम ग्राउंड चुना है।