फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे की भयावह स्थिति के बावजूद राजस्थान में आईपीएल के मैच क्यों?

Thu, 21 Apr 2016 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • राजस्‍थान हाईकोर्ट ने नाराजगी जतायी
  • मुंबई इंडियंस टीम ने जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड चुना
विज्ञापन
कोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूखे से जूझ रहे राजस्‍थान में आईपीएल मैच कराए जाने के फैसले पर राजस्‍थान हाईकोर्ट ने नाराजगी जतायी है। कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि सूखे से जूझ रहे राजस्‍थान में आईपीएल 2016 के मैच क्‍यों आयोजित किए जा रहे हैं, जहां की स्थिति महाराष्ट्र से भी खराब है?
विज्ञापन


इस मामले में सरकार को 27 अप्रैल तक कोर्ट को जवाब देना है। साथ ही कोर्ट ने राजस्‍थान क्रिकेट एसोसिएशन और पब्‍लिक हेल्‍थ इंजीनियरिंग विभाग को भी इस मामले पर नोटिस जारी किया है।

गौरतलब है कि बांम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई को महाराष्ट्र में तीस अप्रैल के बाद होने वाले सभी आईपीएल मैचों को प्रदेश से बाहर कराने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद मुंबई इंडियंस टीम ने जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड चुना है। वहीं पुणे सुपरजाइंट ने शाखापट्टनम के स्टेडियम को होम ग्राउंड चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें