फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: जयपुर में दो और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1270 हो हुई

Sat, 18 Apr 2020 12:57 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान में संक्रमण के 41 नए मामले। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण का उपचार करा रहे दो और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राजस्थान में संक्रमण के 41 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार सुबह तक 1,270 हो गई।

विज्ञापन


राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती दो संक्रमित लोगों की मौत हो गई है। शनिवार सुबह 41 नए मामले सामने आए जिनमें 27 भरतपुर से हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,270 हो गई है। उपचार के बाद 93 मरीज ठीक भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अधिकारियों के अनुसार जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती 76 वर्षीय बुजुर्ग और 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वे क्रमश: किडनी रोग एवं मधुमेह से पीड़ित थे।
विज्ञापन


राज्य में 41 नए मामलों में से 27 भरतपुर में, पांच कोटा में, दो-दो मामले जयपुर और जोधपुर व अजमेर में तथा एक-एक मामला बांसवाड़ा, नागौर एवं जैसलमेर में सामने आया है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 60 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें