फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Corona Update: प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस 200 के पार, 50 नए संक्रमित मिले

Wed, 27 Apr 2022 11:09 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में कोरोना फिर पैर पसारने लगा है। मंगलवार को एक दिन में कोरोना के 50 केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान कोरोना अपडेट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में फिर से कोरोना केस के नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को एक दिन में कोरोना के 50 नए केस मिले। सबसे अधिक 30 केस राजधानी जयपुर से दर्ज किए गए हैं।

 

विज्ञापन

वहीं एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ने लगी है। कोरोना केस बढ़ने के कारण एक्टिव केस की संख्या 203 हो गई है। इसमें सर्वाधिक 158 एक्टिव केस जयपुर में मिले हैं। हालांकि, राहत भरी खबर यह है कि बीते कुछ समय से संक्रमण के कारण किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।


बीते दो दिन की बात करें तो प्रदेश में संक्रमण के 80 नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को राजधानी जयपुर से संक्रमण के 30, अजमेर से एक, अलवर से आठ, भीलवाड़ा से एक, धौलपुर से आठ, श्रीगंगानगर से एक, उदयपुर से संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। 

विज्ञापन

प्रदेश सरकार स्थिति पर नजर बनाई हुई है। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने अस्पताल के दौरे शुरू कर दिए हैं। राज्य सरकार केंद्र सरकार की गाइडलाइन का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें