फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Satyagraha: राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन, पायलट बोले- मेरी मांगें मानी, पेपर लीक पर बनेगा कानून

Wed, 12 Jul 2023 03:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में राहुल गांधी के समर्थन में हो रहे कांग्रेस के सत्याग्रह में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के सामने मैंने जो मांगें रखी थीं, वह मान ली गईं हैं। हम प्रदेश में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
सत्याग्रह में शामिल हुए सचिन पायलट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा है कि मेरी तीनों मांगें मान ली गई हैं, जो मैंने प्रदेश कांग्रेस सरकार के सामने रखी थीं। पायलट ने कहा- मैंने पेपर लीक पर कार्रवाई, आरपीएससी में पारदर्शी तरीके से नियुक्ति और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार सरकार के समय भ्रष्टाचार की जांच की मांग की थी।

विज्ञापन


राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने और गुजरात हाईकोर्ट की ओर से 2 साल की सजा बरकरार रहने पर राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में 1 दिन का सत्याग्रह किया। शहर के शहीद स्मारक पर हाथों पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेस नेता धरना दे रहे हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, पैरों में चोट लगे होने के कारण सीएम अशोक गहलोत धरने में नहीं पहुंचे। लेकिन, इस सत्याग्रह में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र, अहिंसा और प्यार की बात की है। इसलिए उन्हें टारगेट किया जा रहा है। हम जनता के बीच जाएंगे, अंत में जीत लोकतंत्र की होगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। ये लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। इसके विरोध में एआईसीसी के निर्देश पर सत्याग्रह रखा गया है।

सीएम गहलोत से हुए समझौते और अपनी मांगों को लेकर पायलट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दिल्ली में बैठक बुलाई थीं। इससे पहले मैंने पेपर लीक पर कारवाई, RPSC में पारदर्शी तरीके से नियुक्तियों और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय हुए भ्रष्टाचार समेत जिन मुद्दों को उठाया था उन पर सत्ता और संगठन में सहमति बन गई है। हम प्रदेश में मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सरकार रिपीट कराएंगे। 

पायलट ने कहा- पेपर लीक मामले को लेकर सरकार सख्त कानून लाने की घोषणा कर चुकी है। विधानसभा के सत्र में इसे लेकर कानून लाया जाएगा, इसके बाद पेपर लीक करने वालों को सख्त सजा मिलेगी। बड़े से बड़े लोग भी इसके दायरे में आएंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की मांग पर भी जल्दी सरकार कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


ये नेता सत्याग्रह में हुए शामिल
इस सत्याग्रह में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, सह प्रभारी अमृता धवन, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और एआईसीसी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री में जुबेर खान, कुलदीप इंदौरा, शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,खान मंत्री प्रमोद भाया जैन, परिवहन और यातायात राज्यमंत्री बृजेंद्र ओला, तकनीकी शिक्षा और आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, विधायक और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, जयपुर शहर कांग्रेस के नए अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी समेत मंत्रिमंडल के कई सदस्य, विधायक और कांग्रेस के नए-पुराने पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता, विभागों के पदाधिकारी सहित जयपुर शहर के पार्षद भी मौजूद हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें