फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अज्ञात बदमाशों और ग्रामीणों बीच हुआ संघर्ष, दो बदमाशों सुलाया मौत की नींद

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
राजस्थान के धौलपुर जिले के सैपउ थाना इलाके के गांव खपरेला में जीप चुराने आये अज्ञात बदमाशों तथा ग्रामीणों के बीच में बुधवार तड़के हुए संघर्ष में पांच ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि दो अज्ञात बदमाशों की मौत हो गयी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि बुधवार तड़के हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन बदमाशों ने खपरेला गांव में धावा बोला। बदमाश केदार कुशवाह के घर के बाहर खड़ी लोडिंग जीप को चुराकर ले जा रहे थे तभी केदार की आंख खुली और उसने शोर मचा दिया इस पर गांव के लोगों ने उसका पीछा किया । खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने देशी तमंचों से ग्रामीणों पर कई फायर किए। 

वर्मा ने बताया कि इस गोलीबारी में केदार समेत पांच लोग घायल हो गए । उधर,बदमाशों की फायरिंग होती देख ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दो बदमाशों को धर दबोचा जबकि अन्य बदमाश जैसे तैसे भाग निकले।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई की और दोनों को गंभीर उपचार के लिए जयपुर भेज दिया गया जहां रास्त में उनकी मौत हो गयी । वर्मा ने बताया कि दोनों बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं । इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से सैपउ थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्व रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें