फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यकता अनुसार पाबंदियां लगा सकते हैं जिला कलेक्टर: गहलोत

Tue, 04 Aug 2020 09:20 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री राजस्थान - फोटो : social media
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, वहां जिला कलेक्टर आवश्यकता अनुसार सीमित क्षेत्र में लॉकडाउन, रात्रि कर्फ्यू समेत अन्य पाबंदियां लगा सकते हैं। साथ ही निरूद्ध क्षेत्र बना सकते हैं।

विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद लोगों में कोरोना के प्रति सतर्कता में कमी आई है। साथ ही आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों, परिवहन एवं अन्य आवागमन के दौरान लापरवाही के कारण तेजी से मामले बढ़े हैं। ऐसे में कोरोना संबंधी नियमों के सख्ती से पालन की जरूरत है।
विज्ञापन


गहलोत ने सोमवार को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि लोग स्वास्थ्य नियमों का पालन करने में किसी तरह की लापरवाही न बरतें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें