फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को मिले सिर्फ 1 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी भी रहा इनसे आगे

Mon, 14 Sep 2026 12:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना

सार

परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 में कांग्रेस की हिना खानम् ने 376 वोट हासिल कर 181 वोट से जीत दर्ज की। निर्दलीय रसीद खां को 195 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी कैलाशचन्द को सिर्फ 1 वोट मिला, जबकि NOTA को भी 1 वोट मिला।

विज्ञापन
राजस्थान निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परबतसर नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 का चुनाव परिणाम इन दिनों चर्चा में है। यहां भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कैलाशचन्द को सिर्फ 1 वोट मिला। खास बात यह रही कि इसी वार्ड में NOTA को भी 1 वोट मिला। यानी भाजपा प्रत्याशी और NOTA का आंकड़ा बराबर रहा। वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम ने 376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। निर्दलीय प्रत्याशी रसीद खां को 195 वोट मिले। इस तरह हिना खानम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रसीद खां को 181 वोट से हराया।

विज्ञापन


573 वोट पड़े, भाजपा के खाते में सिर्फ एक
वार्ड के नतीजों का गणित भी काफी दिलचस्प है। कुल 573 वोट पड़े। इनमें कांग्रेस को 376, निर्दलीय को 195, भाजपा को 1 और NOTA को भी 1 वोट मिला। कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा प्रत्याशी से 375 वोट ज्यादा मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भी भाजपा से 194 वोट आगे रहे। प्रत्याशियों को मिले वोटों की बात करें तो हिना खानम् (कांग्रेस) को 376, रसीद खां (निर्दलीय) को 195 और कैलाशचन्द (भाजपा) को सिर्फ 1 वोट मिला। NOTA के खाते में भी 1 वोट गया।

पढे़ं: जयपुर से जोधपुर तक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, अजमेर की क्या रहेगी स्थिति?
विज्ञापन


भाजपा के उस एक वोट की चर्चा
राजनीतिक तौर पर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को सिर्फ एक वोट कैसे मिला। उपलब्ध चुनाव परिणाम यह बताते हैं कि कैलाशचन्द के खाते में एक वोट आया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह वोट किसने डाला। इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि वह वोट प्रत्याशी का अपना या परिवार के किसी सदस्य का था। हालांकि, आंकड़ा इतना असाधारण है कि वार्ड स्तर पर भाजपा के संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर सवाल जरूर खड़े होते हैं। 195 वोट पाने वाले निर्दलीय प्रत्याशी से भी भाजपा प्रत्याशी 194 वोट पीछे रहे। यह परिणाम सामान्य हार से कहीं ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


NOTA और भाजपा प्रत्याशी को बराबर वोट
इस नतीजे का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि NOTA को भी भाजपा प्रत्याशी के बराबर 1 वोट मिला। हालांकि NOTA और किसी उम्मीदवार को मिले वोटों की तुलना राजनीतिक पसंद का सीधा प्रमाण नहीं मानी जा सकती, लेकिन चुनावी आंकड़ों के लिहाज से यह जरूर असामान्य संयोग है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें