फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पूर्ण शराबबंदी की संभावना को खारिज किया

Thu, 07 Feb 2019 08:58 PM IST
अमित मंडल भाषा, जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत
विज्ञापन

राजस्थान में पूर्ण शराबबंदी की संभावना को फिलहाल एक तरह से खारिज करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि जिस काम को व्यावहारिकता में करना मुश्किल है, उसके बारे में वह कुछ नहीं कहेंगे। 

विज्ञापन


गहलोत ने साथ ही कहा कि इस बारे में आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा। वह यहां गांधीवादी विचारक डॉ. एस.एन सुब्बाराव के 91वें जन्मदिवस सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कुछ वक्ताओं द्वारा पूर्ण शराबबंदी का जिक्र किए जाने पर गहलोत ने कहा, मैं शराबबंदी पर कहना चाहूंगा कि मेरी भावना वही है जो आप सब की है। लेकिन व्यावहारिकता में हम उस काम को नहीं कर सकते तो उसके लिये मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहूंगा।

गहलोत ने कहा, इस दिशा में हम क्या कर सकते है उसके बारे में सोचेंगे और आगे बढने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में शराबबंदी पहले भी हुई थी, वह कामयाब नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि गुजरात में शराबबंदी है लेकिन जब वह वहां रहे तो उन्होंने देखा कि शराबबंदी केवल कागजों में ही है। गहलोत के अनुसार, वहां (गुजरात) गैर कानूनी शराब बनती है। बाहर से आती है और धडल्ले से बिकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें