फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने घूंघट प्रथा के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले-जमाना गया घूंघट का 

Tue, 05 Nov 2019 09:17 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में घूंघट प्रथा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गहलोत ने मंगलवार को कहा कि घूंघट का जमाना अब चला गया है। 

विज्ञापन


अशोक गहलोत ने जयपुर में एक कार्यक्रम में कहा, 'गांव में आज भी घूंघट है, एक महिला को घूंघट में कैद करने का एक समाज को क्या अधिकार है? जब तक घूंघट रहेगा तब तक महिलाएं आगे नहीं बढ़ पाएंगी। जमाना गया अब घूंघट का।'


मुख्यमंत्री महिला अधिकारों के लिए काम कर रहे एक संगठन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। वहां उन्होंने बिना घूंघट की महिलाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में अब भी घूंघट करती हैं। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हिम्मत और हौसले के साथ आपको आगे बढ़ना पड़ेगा। सरकार आपके साथ खड़ी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वक्त बदल चुका है। महिलाएं पढ़-लिखकर हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण हमारे सामने है।

बाल विवाह के खिलाफ भी बोले :  

मुख्यमंत्री गहलोत ने बाल विवाह के खिलाफ भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह से सिर्फ जिंदगी बर्बाद होती है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान एक बच्ची शिकायत लेकर आई कि उसका बाल विवाह किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्ची का बाल विवाह नहीं होना चाहिए और अगर वह पढना चाहे तो सरकार पूरी मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें