फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्य सचिव के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया दहेज का मुकदमा, CBI जांच की मांग

Thu, 22 Sep 2016 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : times of india
विज्ञापन
राजस्‍थान के मुख्यसचिव ओपी मीणा के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश हो सकते हैं। राजस्‍थान हाईकोर्ट ने इस संबंध में राजस्‍थान सरकार से सवाल पूछा है की क्यों न दहेज प्रताड़ना और पत्नी को तंग करने के मामले में उनके खिलाफ सीबीआई जांच करवाई जाए। मीणा के खिलाफ उनकी अधिकारी पत्नी ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले राजस्‍थान के मुख्य सचिव ओपी मीणा के खिलाफ राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा में कार्यरत उनकी पत्नी गीता सिंह देव ने मारपीट और दहेज के लिए तंग करने की शिकायत दर्ज कराई थी। गीता सिंह का आरोप था कि अपनी ऊंची पहुंच के चलते मीणा मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने दे रहे हैं। 

गीता सिंह ने सालभर पूर्व उनके खिलाफ इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। 
विज्ञापन

- फोटो : डेमो फोटो
उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को जस्टिस मोहम्मद रफीक ने राज्य के महाधिवक्ता से इस मामले में सीबीआई जांच कराने के संबंध में पूछा है। कोर्ट ने महाधिवक्ता से पूछा की क्यों न मीणा के खिलाफ इस संबंध में सीबीआई जांच करवाई जाए। 

मामले में अब अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी। वहीं गीता सिंह का आरोप है कि मुझे यकीन है कि पुलिस मेरे पति के रुतबे के कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। इसलिए मैंने सीबीआई जांच की मांग की है। 

गीता सिंह ने बताया कि उसने पिछले साल सितंबर में पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस महीने की शुरूआत में उन्होंने पति के खिलाफ नए आरोप लगाते हुए कहा कि मीणा ने उनका और उनकी बेटी के साथ मारपीट भी की है। गीता का आरोप है कि मीणा बेटा चाहते थे लेकिन बेटी होने के कारण वह लगातार उन्हें तंग करते आ रहे हैं। 

वहीं मीणा ने सभी आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा पहले उन्होंने दहेज का मामला दर्ज कराया, फिर गुजारा भत्ता का उसके बाद मारपीट का और अब ये नया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें