फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक बने मनमोहन सिंह, सूची से सोनिया-राहुल गायब

Thu, 03 Oct 2019 03:27 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
Congress President Sonia Gandhi - फोटो : social media
विज्ञापन
कांग्रेस ने गुरुवार को राजस्थान उपचुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 40 नेताओं का नाम शामिल हैं। ये नेता राज्य में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मंडावा विधानसभा और नागौर जिले के खींवसर विधानसभा सीट पर 21 अक्तूबर को विधानसभा उपचुनाव होना है।
विज्ञापन


पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व अक्सर उपचुनावों के दौरान प्रचार से दूर रहता है इस कारण सूची में सोनिया, राहुल या प्रियंका गांधी का नाम शामिल नहीं है। यहां तक कि अन्य वरिष्ठ नेता जैसे कि गुलाम नबी आज़ाद, अहमद पटेल सहित अन्य स्टार प्रचारक भी इस सूची का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए राजस्थान उपचुनाव की इन सीटों के लिए मनमोहन सिंह को स्टार-प्रचारक के रूप में घोषित करना आश्चर्य की बात है। 

कहा जा रहा है कि मनमोहन सिंह हाल ही में राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसलिए उन्हें यहां स्टार प्रचारक बनाया गया है। प्रचारकों की सूची में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं। कांग्रेस राज्य इकाई इस अभियान की जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें