फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में हीटवेव का कहर बढ़ेगा: आज19 जिलों में लू का अलर्ट, दिन के साथ रातें भी तपेंगी

Mon, 18 May 2026 06:55 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी और हीटवेव का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि कई शहरों में रातें भी गर्म रहने लगी हैं।

विज्ञापन
राजधानी जयपुर में भीषण गर्मी के चलते सूनी होने लगी सड़कें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू का असर और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 और 19 मई को 19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जरूर है, लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं। विभाग ने अगले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan Politics: राज्यसभा उम्मीदवारों पर भाजपा की बड़ी रणनीति! मदन राठौड़-भजनलाल शर्मा को मिला फ्री हैंड

पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और फलोदी जैसे जिलों में कई जगह हीटवेव चलने की संभावना है।

रविवार को बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीकानेर में 45 डिग्री, जैसलमेर में 44.9, फलोदी में 44.8 और चित्तौड़गढ़ में 44.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कोटा और वनस्थली (टोंक) में 44.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 44.1, जोधपुर में 43.8 और चूरू में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

पूर्वी राजस्थान भी तपेगा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भी आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग में गर्म हवाओं और उमस का असर बढ़ेगा।

रातें भी गर्म, बढ़ी परेशानी

गर्मी का असर अब रात के तापमान पर भी दिखने लगा है। हनुमानगढ़ में रविवार को न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। चित्तौड़गढ़ में रात का तापमान 32.6, फलोदी में 32.2, बाड़मेर में 32 और जोधपुर में 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने इन परिस्थितियों को “वार्म नाइट” की स्थिति बताया है, जिसमें रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलती।

तेज सतही हवाएं भी चलेंगी

विभाग के अनुसार 18 से 22 मई के बीच पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इससे दिन में गर्म हवाओं का असर और बढ़ेगा।

जनजीवन और पर्यटन पर असर

लगातार बढ़ती गर्मी का असर आम जनजीवन और पर्यटन गतिविधियों पर भी दिखाई देने लगा है। उदयपुर में फतेहसागर झील पर पर्यटकों की संख्या कम हो गई, जबकि कोटा में पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए पानी की बौछार की जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हीटवेव से सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें