फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE Class 10th Result 2018: आज इस समय जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Mon, 11 Jun 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
RBSE
विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) सोमवार को 10वीं क्लास की परीक्षा ने नतीजों का ऐलान करेगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। इस साल 7 मार्च से 4 अप्रैल तक चली कक्षा 10 की परीक्षा में 10 लाख 82 हजार 972 विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। परीक्षार्थी वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार एचटी से बात करते हुए बोर्ड के प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि राज्य शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी दोपहर सवा तीन बजे परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। व्यावसायिक शिक्षा और संस्कृत में कक्षा 10 के समकक्ष प्रवेशिका के भी परिणाम जारी किए जाएंगे। 

कक्षा 10 के छात्र बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर क्लिक कर अपना परिणाम देख सकते हैं। 
विज्ञापन


बोर्ड ने 725 केंद्रों को संवेदनशील माना था और छात्रों को नकल करने से रोकने के लिए क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन या सीसीटीवी कैमरे लगा कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की थी।

बोर्ड ने प्रश्न पत्र कवर के खुलने, उनके वितरण और उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने और संग्रह केंद्रों पर उनकी सीलिंग और कलेक्शन सेंटर तक भेजने की प्रक्रिया को भी रिकॉर्ड किया था। 

बोर्ड ने 1 जून को कक्षा 12 की सामाजिक विज्ञान परीक्षाओं के नतीजे का ऐलान किया था जिसमें 88.92 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। 91.46 फीसदी लड़कियां परीक्षा में सफल घोषित की गईं जबकि 86.67 फीसदी लड़के परीक्षा पास कर पाए। 

पिछले साल 10वीं क्लास की परीक्षा में 10,72,799 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनमें 6,11,689 लड़के और 4,61,110 लड़कियां थीं। इनमें 78.9 6 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की थी। लड़कियों की तुलना में लड़कों ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया था। 78.89 फीसदी लड़कियों की तुलना में 79.01 फीसदी लड़कों ने परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। 

विज्ञापन

ऐसे चेक करें 10वीं परीक्षा परिणाम

ऐसे चेक करें RBSE 10th Class के नतीजे

1. राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं

2. परिणामों के लिए लिंक पर क्लिक करें

3. कक्षा 10 के परिणामों के लिए लिंक पर क्लिक करें

4. अपना रोल नंबर दर्ज करें और जमा करें

5. अपना परिणाम देखें, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें