फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान पिता: सात साल के बच्चे को पानी के टैंक में फेंका, निकलने लगा तो बंद कर दिया ढक्कन, मौत

Fri, 18 Jun 2021 06:05 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

उसने दो साल पहले अपनी पत्नी का पैर भी तोड़ दिया था, जिसके बाद पत्नी ने उससे तलाक ले लिया। तलाक के बाद एक बेटा पत्नी के साथ चला गया, जबकि मूलाराम को दूसरा बेटा सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पानी की टंकी - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां एक शख्स ने अपने सात साल के बेटे को जान से मार डाला। उसने बच्चे को पानी के टैंक में फेंक दिया। जब बच्चे ने निकलने की कोशिश की तो आरोपी ने टैंक का ढक्कन बंद कर दिया। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के बीकानेर जिले में रहने वाले मूलाराम नाम के एक शख्स ने बेहद खौफनाक कदम उठाया। उसने सात साल के बेटे को उठाया और पानी की टंकी में फेंक दिया। इसके बाद बच्चे को पत्थर भी मारे, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे ने बचने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका, क्योंकि आरोपी ने टंकी का ढक्कन बंद कर दिया। इससे वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।

इलाके में मचा हड़कंप
कोलायत थाना पुलिस के मुताबिक, इस मामले में आरोपी मूलाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही, बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। हर कोई इस घटना की चर्चा कर रहा है। 
विज्ञापन


पत्नी का पैर भी तोड़ चुका आरोपी
जांच में सामने आया कि मूलाराम मानसिक रोग से ग्रस्त है। वह पहले भी कई बार खौफनाक हरकतें कर चुका है। उसने दो साल पहले अपनी पत्नी का पैर भी तोड़ दिया था, जिसके बाद पत्नी ने उससे तलाक ले लिया। तलाक के बाद एक बेटा पत्नी के साथ चला गया, जबकि मूलाराम को दूसरा बेटा सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी काम धंधा भी नहीं करता था। कुछ समय पहले उसने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी।

आरोपी से की जा रही पूछताछ
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच भी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें