फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप जीप की टक्कर में पांच लोगों की मौत, चार घायल

Fri, 29 Nov 2019 02:55 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरनसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ट्रक और पिकअप जीप की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बीकानेर-सूरतगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर धीरेंरा गांव के पास घने कोहरे के कारण ट्रक और पिकअप जीप की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप जीप में सवार सभी लोग सड़क निर्माण का काम करने वाले थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पिकअप चालक कैलाश, इंजीनियर मोहित, ईश्वर और देवीलाल के रूप में की गई है। वहीं हादसे में घायल यश, अखिलेश, बंसीलाल और कुलदीप को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें