फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बांसवाड़ा में तालिबानी सजा...सगे भाइयों के साथ बेरहमी की हदें पार, पहले पिटाई, फिर खूंटे से बांधा

Wed, 28 Jun 2023 04:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

Rajasthan News: राजस्थान के जनजाति अंचल कहे जाने वाले बांसवाड़ा जिले में दो भाइयों के साथ हुई बर्बरता के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में दोनों भाइयों को सड़क पर घसीटा जा रहा है और लाठियों से पीटा जा रहा है।
विज्ञापन
भाइयों के साथ बेरहमी की हदें पार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के आम्बादरा गांव में सरपंच के दो पुत्रों ने दबंगई दिखाते हुए एक युवक को लकड़ी के खूंटे से बांधकर जमकर पीटा और सड़क पर भी घसीटा। दोबारा खूंटे से बांधने के बाद आरोपियों ने ही पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने पहुंचकर युवक का बचाव किया। इसे लेकर मंगलवार शाम को थाने में प्रकरण दर्ज हुआ है। इस घटना के वीडियो भी वायरल हुए हैं।

विज्ञापन


आनंदपुरी थानाधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि आमलिया निवासी विजयपाल पुत्र नानजी ने रिपोर्ट दी कि 26 जून की दोपहर तीन बजे वह अपने घर बैठा था। इसी दौरान उसका भाई फूलचंद गांव से घर लौटा और अपनी पत्नी के बारे में पूछा। अनभिज्ञता जताने पर फूलचंद ने दिनेश नामक युवक पर संदेह व्यक्त किया। साथ ही बताया कि उसकी पत्नी को लेकर दिनेश ने कुछ समय पहले धमकाया भी था। इस पर वह भाई फूलचंद के साथ भाभी का पता करने के गांव आम्बादरा में दिनेश के घर गया। वहां दिनेश के नहीं होने की जानकारी पर वापस अपने घर लौट आए।

घर से उठाया, बांधा और पीटा...
रिपोर्ट में विजयपाल ने बताया कि आम्बादरा से लौटकर घर के आंगन में बैठे थे कि अचानक सरपंच पर्वतलाल के पुत्र सुभाष और राय सिंह सहित रमणलाल पुत्र हुका, धोऊ, सोहन पुत्र रामलाल, पर्वत पुत्र रामलाल व अन्य लाठी-पत्थर व हथियार से लैस होकर घर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर उसे उठा ले गए। आरोपी सरपंच के घर आम्बादरा ले गए और वहां लकड़ी के खूंटे से बांधने के बाद चेहरे पर कपड़ा डालकर लाठी व लातों-घूसों से मारपीट की।
विज्ञापन


इसके बाद खूंटे से खोलकर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लकड़ी से पीटा। आरोपी उसे दोबारा सरपंच के घर लाए और खूंटे से बांध दिया। आरोपियों ने ही पुलिस को कॉल किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें