फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के चुनावी रण में आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी

Mon, 03 Dec 2018 07:46 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
Rahul Gandhi- PM Modi
विज्ञापन
मतदान की तारीख नजदीक आते आते राजस्थान का चुनावी रण चरम पर पहुंच गया है। हर पार्टी कुछ आखिरी कुछ दिनों में अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंक देना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को राजस्थान के चुनावी समर में आमने-सामने होंगे। प्रदेश में इस दिन दोनों ही नेताओं की जनसभाओं का कार्यक्रम है। शुक्रवार को होने वाले मतदान से पहले पार्टियों के पास चुनाव प्रचार के अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में प्रचार चरम पर है और नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। सोमवार को पीएम मोदी और अमित शाह राजस्थान में ही थे और यहां रैलियों को संबोधित किया।
विज्ञापन


जयपुर में जनसभा

अर्जेंटीना में जी-20 सम्मलेन में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को प्रदेश में वापसी की और जोधपुर में रैली को संबोधित किया। मंगलवार को वह हनुमानगढ़, सीकर और जयपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।  पांच साल के बाद जयपुर में यह उनकी दूसरी सभा होगी। इससे पहले उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए जयपुर के अमरूदों के बाग में एक सभा की थी।

दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मंगलवार को चुनावी रण में तीन सभाएं करेंगे। यह सभाएं अलवर के मालाखेडा, झुंझुनू के सुरजगढ़ और उदयपुर ग्रामीण के सलूंबर में होंगी।
विज्ञापन


मेवाड़ और उदयपुर मंडल के 6 जिलों- उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में विधानसभा की 28 सीटें हैं। इनमें से 20 सीटें अनुसूचित जनजाति और एक सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है।

राजस्थान में रामगढ़ की सीट को छोड़ 199 विधानसभा सीटों पर 11 दिसंबर को मतदान होना है। रामगढ़ में बसपा उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह के निधन की वजह से चुनाव स्थगित हो गया है। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को बाकी चार राज्यों के साथ जारी होंगे। इस बार सीएम वसुंधरा राजे के सामने सरकार बनाने की बड़ी चुनौती है। पू्र्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें