फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने नहीं किया हिंदुत्व के ज्ञान का दावा, नामदार का ज्ञान उन्हें मुबारक: पीएम मोदी

Mon, 03 Dec 2018 03:52 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जोधपुर रैली में मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
राजस्थान में प्रचार के बस दो दिन बाकी हैं और भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं। आज जोधपुर पहुंचे प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले बयान समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने भाषण की शुरूआत जोधपुरी खान-पान के जिक्र से की
विज्ञापन


मोदी ने कहा, "जोधपुर की भुजाओं में शौर्य है तो जुबान पर उतना ही मीठापन और अपनापन है। मिठाइयों के साथ बोली भी उतनी ही मीठी है। प्याज की कचौड़ी और मिर्ची वड़े का स्वाद देश-विदेश तक सुनने को मिलता है।"

बीते दिनों राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हल्ला बोलते हुए कहा था कि वो किस तरह के हिंदू हैं। आज इसका जवाब देते हुए मोदी ने कहा:

हिंदुत्व का ज्ञान देने वाले मेरी जाति पूछते हैं। हिंदुत्व हिमालय से भी ऊंचा और समंदर से भी गहरा है। ऋषि-मुनियों ने भी कभी दावा नहीं किया कि उन्हें हिंदुत्व और हिंदू का पूरा ज्ञान है। मैं ऐसा दावा नहीं कर सकता, नामदार कर सकते हैं। उनका ज्ञान उनको मुबारक। आपको मुबारक कि थोड़ा मनोरंजन मिल जाता है। अभी चुनाव में वो कह रहे हैं कि मोदी को हिंदू का कोई ज्ञान नहीं है। मोदी को ज्ञान है या नहीं, राजस्थान में इसके मुद्दे पे वोट डालना है क्या? राजस्थान की बिजली, पानी, सड़क के लिए वोट चाहिए कि मोदी को हिंदू का ज्ञान है या नहीं उस पर वोट चाहिए?

मोदी ने कांग्रेस को झूठ फैलाने वाला स्कूल करार दिया, "झूठ फैलाने में कांग्रेस एक ऐसी यूनिवर्सिटी बन गई है, ऐसा विद्यालय बन गया है जहां प्रवेश करते ही झूठ की पीएचडी का अध्ययन शुरू हो जाता है। जो ज्यादा मार्क लेके झूठ बोलने में पारंगत हो जाता है, उसे नया पद और पदवी दी जाती है।"
विज्ञापन


राजस्थान में बीते कई चुनावों से एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस को मौका मिल रहा है। इस पर पीएम ने कहा, "इसी धरती ने भैरौं सिंह शेखावत को दो बार सरकार बनाने का मौका दिया। कांग्रेस अगर ये मानकर चलती है कि 5 साल के लिए वो राजस्थान को गिरवी रख देंगे तो वो जमाना चला गया।"
विज्ञापन


राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान है, नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें