फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस गुरुवार को जारी करेगी चुनाव घोषणापत्र

Wed, 28 Nov 2018 03:01 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
Sachin Pilot, Ashok Gehlot
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस अपना चुनाव घोषणापत्र गुरुवार को जारी करेगी। कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हरीश चौधरी इस दस्तावेज को जारी करेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य में सरकार बनने पर किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ करने की बड़ी घोषणा पहले ही कर चुके हैं।

इससे पहले भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र (गौरव संकल्प पत्र) मंगलवार को जारी किया जा चुका है। भाजपा के घोषणा पत्र में हिंदुत्व के मुद्दे को शामिल किया गया है, जिसमें भाजपा के प्रमुख वादे हैं कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को राज्य से बाहर निकाला जाएगा, जबकि पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए हिंदुओं को यहां की नागरिकता दी जाएगी। 

गौरतलब है कि भाजपा ने पिछले चुनाव में अल्पसंख्यकों से वादा किया गया था कि परंपरागत लघु उद्योगों के लिए अल्पसंख्यक महिलाओं को लोन दिया जाएगा। साथ ही वक्फ संपत्तियों का राजस्व का रिकॉर्ड स्थापित किया जाएगा। वक्फ संपत्तियों में से अतिक्रमण हटाया जाएगा। मदरसों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, लेकिन इस बार अल्पसंख्यक समाज के लिए किसी भी तरह का आश्वासन गौरव संकल्प पत्र में नहीं देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है। (इनपुट:भाषा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें