फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम : वसुंधरा राजे सेना के 15 मंत्री हो गए चित, आठ ही बचा सके प्रतिष्ठा

Wed, 12 Dec 2018 05:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा के चुनावी मैदान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की टीम के 15 मंत्री हार गए जबकि आठ ही प्रतिष्ठा बचा सके। विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह को भी हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने सबसे बड़ी जीत हासिल की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वसुंधरा राजे ने 29 मंत्रियों में से छह का टिकट काट दिया था। टिकट हासिल करने वाले 23 मंत्रियों में से 15 मंत्री अपनी सीट नहीं बचा पाए। इनमें सचिन पायलट के खिलाफ उतरे राजे के चहेते मंत्री और भाजपा के एक मात्र मुस्लिम प्रत्याशी यूनुस खान, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी जैसे नाम शामिल हैं। 

वहीं, जीते हुए आठ मंत्रियों में गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ जैसे नाम हैं। कटारिया ने उदयपुर सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास को हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें