फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने कसा तंज, मोदी के इंडिया में ईवीएम के पास रहस्यमयी ताकतें हैं

Fri, 07 Dec 2018 04:17 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Facebook
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव में ईवीएम में खराबी का मामला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उठाया है। राहुल ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ईवीएम अजीब सा व्यवहार कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सावधान रहने की अपील भी की।
विज्ञापन

 


राहुल ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं, आज के मतदान के बाद सजग रहो। मध्यप्रदेश में ईवीएम ने मतदान के बाद अजीब बर्ताव किया था। किसी ने एक बस चुराई और दो दिन तक गायब रहा। कुछ और लोग गायब हो गए थे और किसी होटल में शराब पीते मिले। मोदी के भारत में ईवीएम के पास रहस्यमयी ताकतें हैं।  

बता दें कि राजस्थान में मतदान के दौरान कई जगहों पर ईवीएम में खराबी का मामला सामने आया। बीकानेर पूर्व के पोलिंग बूथ नंबर 172 में  केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल को भी इससे दो चार होना पड़ा। यहां करीब 3 घंटे तक ईवीएम खराब रही जिसके चलते उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें