फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव 2018: प्रधानमंत्री मोदी आज अलवर से करेंगे प्रचार अभियान की शुरुआत

Sun, 25 Nov 2018 11:43 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : PMO Twitter
विज्ञापन
राजस्थान में चुनाव प्रचार अब दिलचस्प मोड़ ले चुका है। प्रचार अभियान में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अलवर से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। अलवर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। इसे प्रदेश का सिंह द्वार माना जाता है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए जहां भाजपा की जिला टीम केंद्र व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी रही, वहीं जिला व पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए है। अगले चार दिनों में प्रधानमंत्री के नौ जन्मसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। 

अलवर में पार्टी ने ज्यादातर नए उम्मीदवारों पर जताया है भरोसा

भाजपा ने अलवर शहर से जिला प्रधान संजय शर्मा को मैदान में उतारा है। मुंडावर से भाजपा ने चौधरी धर्मपाल के बेटे मंजीत धर्मपाल चौधरी को टिकट दिया है। धर्मपाल का कुछ माह पूर्व लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। बानसूर से इस बार पार्टी ने महेंद्र कुमार यादव पर भरोसा जताया है। 
विज्ञापन


किशनगढ़ बास से रामहेत सिंह यादव लगातार दो बार से विधायक हैं। तिजारा से संदीप दायमा, भिवाड़ी नगर परिषद के अध्यक्ष हैं। विधानसभा में पहली बार उतरे हैं। बहरोड़ से श्रम मंत्री डॉ. जसवंत सिंह के बेटे मोहित यादव हैं। पार्टी ने इस बार जसवंत को टिकट नहीं दिया है। 

थानागाजी से भाजपा ने ताकतवर मंत्री हेमसिंह भडाना का टिकट काटकर डा. रोहताश शर्मा पर भरोसा किया है। शर्मा पूर्व में यातायात मंत्री रह चुके हैं। रामगढ़ सीट से सुखवंत सिंह को भी पहली बार चुनावी मैदान में है। राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ आरक्षित से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समर्थलाल मीणा के पुत्र विजय समर्थलाल मीणा को पहली बार मैदान में उतारा है।

कठूमर से उम्मीदवार बाबूलाल मैनेजर भी पहली बार मैदान में हैं। आरएसएस पृष्ठभूमि से होने का उन्हें फायदा मिला है। राजस्थान बड़ौदा ग्रामीण बैंक की नौकरी छोड़कर राजनीति में भाग्य आजमाने उतरे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वह एक दिन में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें