फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में आनंदपाल की मां निर्मल कंवर

Mon, 29 Oct 2018 12:46 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nirmal kanwar- Anandpal
विज्ञापन
राजस्थान के मोस्ट वांटेड और एनकाउंटर में मारे गए आनंदपाल की मां विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वह कांग्रेस से लाडनूं विधानसभा सीट की टिकट की दावेदार बताई जा रही हैं। हालांकि उन्होंने घोषणा की है कि अगर कांग्रेस उन्हें टिकट नहीं देती है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन


कमल का फूल, हमारी भूल 

डीडवाना में आयोजित समारोह में रावणा राजपूत समाज के समारोह में एक बार फिर यह नारा गूंजा।  डीडवाना के रावणा राजपूत छात्रावास में समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह में गेंगस्टर आनंदपाल की माता निर्मल कंवर मौजूद रहीं। समारोह के दौरान समाज के वक्ताओं ने आनन्दपाल के कथित फर्जी एनकाउण्डर का आरोप भाजपा सरकार पर लगाया और पार्टी के खिलाफ मतदान के नारे लगाए।

लाडनूं से आनंदपाल की माताजी निर्मल कंवर निर्दलीय या कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े इस बात पर चर्चा हुई। 

नेताओं ने कांग्रेस से समाज का समर्थन लेकर लाडनूं सीट पर आनंदपाल के परिवार को टिकट देने के मांग की। समर्थकों ने लाडनूं से निर्मल कंवर के समर्थन में मतदान करने व जिले भर के समाज बन्धुओं से तन-मन-धन से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें