फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत माता की जय' पर कुछ ऐसे भिड़ गए राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी

Wed, 05 Dec 2018 09:04 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान में मोदी-राहुल आमने-सामने - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान में प्रचार के आखिरी कुछ घंटों में भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों के सबसे बड़े चेहरे मैदान में हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी, दोनों राजस्थान में ही थे और दोनों 'भारत माता की जय' पर बुरी तरह भिड़ गए। 
विज्ञापन


अलवर में आयोजित चुनावी सभा में राहुल ने कहा,

"मोदी जी हर भाषण से पहले भारत माता की जय कहते हैं इसकी बजाय उन्हें अनिल अंबानी की जय, मेहुल चौकसी की जय, ललित मोदी की जय बोलना चाहिए। अगर आप भारत माता की बात करते हैं तो आप हमारे किसानों को कैसे भूल सकते हैं।"

 

 


 


सीकर रैली में प्रधानमंत्री ने राहुल को दिया जवाब

प्रधानमंत्री ने सीकर रैली में  कहा कि कांग्रेस के नामदार ने एक फतवा निकाला है कि मोदीजी को चुनावी सभाओं को भारत मां की जय बोल कर शुरू नहीं करना चाहिए। इसलिए आज मैंने लोगों से कांग्रेस के नामदार के फतवे को चूर-चूर करके 10 बार 'भारत माता की जय' बुलवाया।
विज्ञापन

 



प्रधानमंत्री की ओर से आए जवाब के बाद राहुल ने एक बार फिर पीएम पर हमला बोला और उदयपुर की अपनी सभा में कहा

"मैंने पीएम से एक सवाल पूछा था कि आप भारत माता की जय करते हो मगर काम सिर्फ अनिल अंबानी का करते हो।  भारत माता का काम क्यों नहीं करते हो? आपने 3.5 लाख करोड़ रुपये, 15 लोगों के माफ किए हैं मगर हिंदुस्तान और राजस्थान के किसान का एक रुपया माफ नहीं किया।"

राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें