फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जगह-जगह ईवीएम में खराबी से बरपा हंगामा, अर्जुन मेघवाल भी घंटों करते रहे इंतजार 

Fri, 07 Dec 2018 11:37 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर लाइन में लगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल
विज्ञापन
ईवीएम और वीवीपैट मशीन खराब होने का सिलसिला राजस्थान चुनाव में भी जारी रहा। यहां कई जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट में खराबी की वजह से देर से मतदान शुरू हुआ। कई जगहों पर मशीनों को बदला भी गया। कुछ ऐसे मतदान केंद्र भी थे जहां वीआईपी नेता भी वोटिंग करने पहुंचे थे लेकिन ईवीएम खराब होने की वजह से उन्हें भी इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन


बीकानेर पूर्व के बूथ नंबर 172 पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी वोट डालने पहुंचे थे लेकिन ईवीएम में खराबी के कारण उन्हें करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा।  इसी तरह जालौर के अहोर में मतदान बूथ संख्या पर 253 और 254 में ईवीएम में खराबी के चलते मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। इस मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की वजह से वोटिंग भी रूकी रही।   वहीं, पूरे प्रदेश में मतदान शुरू होने के ढाई घंटे बाद भी जैसलमेर में तीन बूथों में मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका था। यहां वीवीपैट मशीन खराब होने की वजह से वोटिंग रूकी रही। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि खराब मशीनों को बदलने का काम हो रहा है। 


जोधपुर में जिस बूथ पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत वोट डालने पहुंचे थे वहां भी ईवीएम में कुछ देर के लिए दिक्कत आई। 

बता दें कि आज राजस्थान में 199 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। आम लोगों के साथ दिग्गजों ने भी मतदान किया। शुरुआत में मतदान बेहद धीमा रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ साथ इसमें तेजी आई। हालांकि सुबह 11 बजे तक यहां 21 फीसदी वोटिंग और दोपहर 1 बजे तक 41 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें