BJP Sojat candidate Shobha Chauhan
- फोटो : self
राजस्थान में चुनाव प्रचार अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। मतदाताओं को लुभाने और उनका वोट पाने के लिए राजनीतिक दल कोई कसर नहीं छोड़ रहे और जनता से हर तरह के वादे कर रहे हैं। सोजत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शोभा चौहान ने जनता से एक नए तरह का वादा कर विवाद पैदा कर दिया।
दरअसल, शोभा चौहान ने मतदाताओं के बीच कहा कि अगर लोगों ने उन्हें चुना तो वह बाल विवाह में पुलिस के हस्तक्षेप को खत्म करेंगी। शोभा चौहान ने यह बयान सोजत विधानसभा के पिपलिया कलां क्षेत्र में सम्मेलन को संबोधित करते वक्त दिया।
सोशल मीडिया में उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहती हुई दिख रही हैं कि हमारे पास सत्ता और संगठन दोनों हैं, हम पुलिस को बाल विवाह में हस्तक्षेप नहीं करने देंगे। शोभा चौहान आईएएस अधिकारी अधिकारी राजेश चौहान की पत्नी हैं और दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। पार्टी ने शोभा चौहान के इस बयान पर उन्हें
कारण बताओ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है।
बता दें कि यूनिसेफ के मुताबिक 2005-15 तक पूरे विश्व में ढाई करोड़ बाल विवाह को रोका गया जिनमें से सबसे ज्यादा केस भारत के थे।
राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को जारी होंगे।