भाजपा और कांग्रेस से पहले बसपा ने राजस्थान में अपने वोट बैंक वाले जिलों की 11 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बसपा ने सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। बसपा की राजस्थान के करीब 18 प्रतिशत दलित वोट बैंक पर नजर है।
बीएसपी के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने बताया कि पहली सूची में भरतपुर, दौसा, टोंक, करौली और सवाईमाधोपुर जिलों की कुछ सीटों पर प्रत्याक्षियों के नाम घोषित किए हैं।
भरतपुर जिले की डीग-कुम्हेर सीट से प्रतापसिंह मेहरावर, नदबई से जोगेंद्र सिंह अवाना, नगर से वाजिब अली, वैर से अतर सिंह पगारिया, दौसा जिले की बांदीकुई सीट से भागचंद सैनी, सिकराय से फैलीराम बैरवा, टोंक जिले की मालपुरा सीट से नरेंद्र सिंह आमली, टोंक सीट से मोहम्मद अली, करौली जिले की करौली सीट से लाखन सिंह मीणा, सपोटरा से इंजी हंसराज मीणा और सवाई माधोपुर से हंसराज मीणा को प्रत्याशी बनाया गया है।
प्रदेश में सभी 230 सीटों पर एक साथ 7 दिसंबर को मतदान होना हैं। चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।